Skip to content

Recipe-book-hindi

Recipe Book Hindi

Help

  • चावल
  • स्टीम्ड वेजिटेबल विद सूप
  • दाल
  • वेजीटेबल मक्खनी
  • भरवां शिमला मिर्च
  • भरवां टमाटर
  • मिक्स वेजिटेबल
  • फूलगोभी (चीज एवं चाइव सॉस के साथ)
  • कॉर्न भेल
  • हॉट चिल्ली कॉर्न
  • पालक (साग) दही के साथ
  • हॉट आलू सलाद
  • वेजिटेबल सलाद
  • सेक्योन (Szechun) बीन अंकुरित सलाद
  • रशियन सलाद
  • मशरुम पारफ्रेट (Parfait)
  • राइस इडली / वेजिटेबल इडली
  • रवा इडली
  • ढोकला
  • मोदक
  • डोलमास
  • क्रीम चीज़ आमलेट
क्र.सं. रेसिपी का नाम समय सामग्री विधि / नोट
1 चावल चावल 200 ग्राम, पानी 400 मि.ली.

नोट:चावल बनाते समय ड्रिप ट्रे का प्रयोग न करें।

1. जलाश्य में उचित मात्रा में पानी भरें। शराब, शोरबा या अन्य किसी तरल पदार्थ का प्रयोग ना करें। जलाश्य के पानी में और कुछ ना मिलायें।
2. स्टीमिंग जार को बेस पर रखें।
3. राइस बाऊल में 200 ग्राम चावल और 400 मि.ली. पानी डालें।
4. स्टीमिंग बाऊल पर ढक्कन रखें। ध्यान रखें कि स्टीमिंग बाऊल और ढक्कन के हैंडल एक लाइन में हों और फीता खुली जगह पर ठीक से फिट हो जाए। प्लग को बिजली के स्विच में लगा दें। आवश्यकतानुसार टाइमर में खाना बनने का समय सेट कर लें। निर्धारित समय के बाद टाइमर की घंटी बजने पर कुकिंग लाइट स्वयं बुझ जाएगी एवं कुकर बन्द हो जाएगा।
6. खाना पकने पर स्टीमिंग बाऊल को बेस से हटा लें। तार निकाल दें। कवर को हटा दें।
7. राइस बाऊल को उसके हैंडल से ध्यानपूर्वक उठाऐं।

2 स्टीम्ड वेज विद सूप 20 मिनट फूलगोभी, पत्ता गोभी, गाजर, बीन्स, मटर, आलू विधि:
स्टीमो बेस में सूप मेकर लगाऐं। सारी सामग्री ऊपर स्टीमो के जार में डालें और 20 मिनट स्टीम करें। चाट मसाला और नींबू स्वादनुसार डालें। सब्जियों का सूप जार में बच जाएगा। यह सूप विटामिन और पौष्टिकता से भरपूर है एवं सेहत के लिये बहुत लाभकारी है। सूप निकालने के लिये काली नाॅब खोलें।
3 दाल 25 मिनट मूंग धुली दाल 1 कप, पानी 2 कप, नमक, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट

दाल, पानी एवं सभी सामग्री बर्तन में डालें। स्टीमों में 25 मिनट तक स्टीम करें।

नोट: दाल बनाते समय ड्रिप ट्रे का प्रयोग ना करें।

4 वेजीटेबल मक्खनी 15 मिनट फूलगोभी, गाजर, बीन्स, मटर, आलू (प्रत्येक 100g) सब्जियों को स्टीम करें। अलग से काजू, टमाटर प्यूरी, मक्खन और मसालों की ग्रेवी बनाकर पकी हुई सब्जियाँ मिलाएँ।
5 भरवां शिमला मिर्च 10-15 मिनट शिमला मिर्च 4, पके चावल 3/4 कप, प्याज, टमाटर, चीज़, मसाले शिमला मिर्च के बीज निकालकर मिश्रण भरें, ऊपर चीज़ छिड़कें और 10-15 मिनट स्टीम करें।
6 भरवां टमाटर 10-15 मिनट टमाटर 5, पनीर 1 कप, मटर, प्याज, मसाले, मक्खन टमाटर का गूदा निकालकर भूनें, पनीर के साथ मिलाकर टमाटर में भरें और स्टीम करें।
7 मिक्स वेज (सॉस) 27 मिनट बेबी कॉर्न, ब्रोकली, गाजर, बीन्स, चीज़, दूध, कार्नफ्लोर पहले कॉर्न फिर बाकी सब्जियाँ स्टीम करें। दूध, चीज़ और कार्नफ्लोर से वाइट सॉस बनाकर सब्जियों पर डालें।
8 फूलगोभी (चीज़ सॉस) 12 मिनट फूलगोभी 1/2 कि.ग्रा, दूध, मक्खन, चेडार चीज़, कार्नफ्लोर गोभी स्टीम करें। दूध और चीज़ से सॉस तैयार कर गोभी के ऊपर डालकर परोसें।
9 कॉर्न भेल 25 मिनट उबले कॉर्न 300g, आलू 200g, प्याज, टमाटर, सेव, पापड़ी कॉर्न-आलू स्टीम करें। तड़का तैयार कर कॉर्न में मिलाएँ। ठंडा होने पर सेव और पापड़ी डालें।
10 हॉट चिल्ली कॉर्न 25 मिनट भुट्टा (कॉर्न) 3 पीस, मक्खन, टमाटर पेस्ट, मिर्च पाउडर कॉर्न स्टीम करें। मक्खन और मसालों का मिश्रण बनाकर गरम-गरम कॉर्न पर लगाकर परोसें।
11 पालक दही के साथ 5 मिनट पालक 100g, दही 2 कप, जीरा पाउडर, काली मिर्च पालक स्टीम कर ठंडा करें। दही और मसालों के साथ मिलाकर ठंडा परोसें।
12 हॉट आलू सलाद 25-30 मिनट छोटे आलू 1 किलो, पुदीना, सिरका, मक्खन, हरी प्याज आलू पुदीने के साथ स्टीम करें। मक्खन, सिरका और मसालों का ड्रेसिंग बनाकर आलुओं पर डालें।
13 वेजिटेबल सलाद 10-12 मिनट आलू, बीन्स, गाजर, मटर, मयोनीज़ सॉस सब्जियों को चौकोर काटकर स्टीम करें। ठंडा होने पर मयोनीज़ और नमक मिलाकर परोसें।
14 बीन अंकुरित सलाद 10-12 मिनट अंकुरित दालें 500g, सोया सॉस, सिरका, पनीर, तिल तेल दालें व बीन्स स्टीम करें। पनीर व मसालों के साथ मिलाकर 20 मिनट ठंडा करके परोसें।
15 रशियन सलाद 10-12 मिनट मटर, आलू, बीन्स, पत्ता गोभी, खीरा, मयोनीज़ सब्जियाँ स्टीम करें। ठंडा होने पर मयोनीज़ के साथ मिलाएँ और ठंडा सर्व करें।
16 मशरुम पारफ्रेट 25 मिनट मशरूम 500g, लटका दही 100g, सेलरी, प्याज, लहसुन मशरूम व प्याज स्टीम करें। बारीक काटकर लटके दही और मसालों के साथ मिलाएँ।
17 राइस इडली 25 मिनट चावल 300g, उड़द दाल 100g, नमक दाल-चावल भिगोकर पीसें, खमीर उठाएँ। इडली सांचों में 25 मिनट स्टीम करें।
18 रवा इडली 25 मिनट सूजी 2 कप, दही 1 कप, तड़का सामग्री, मीठा सोडा सूजी व दही का घोल बनाएँ, तड़का मिलाएँ। अंत में सोडा डालकर सांचों में स्टीम करें।
19 ढोकला 15 मिनट सूजी 2 कप, दही 1 कप, ईनो, अदरक, तड़का सूजी-दही का घोल बनाकर ईनो मिलाएँ। बर्तन में डालकर 15 मिनट स्टीम करें और तड़का लगाएँ।
20 मोदक 10-15 मिनट चावल पाउडर, नारियल, चीनी, इलायची, घी चावल के आटे का डो बनाएँ। नारियल-चीनी का मिश्रण भरकर मोदक का आकार दें और स्टीम करें।
21 डोलमास 20 मिनट पत्ता गोभी के पत्ते, मशरूम/चिकन, हरी मिर्च, धनिया गोभी के पत्तों को स्टीम कर नरम करें। भरावन भरकर रोल बनाएँ और 20 मिनट फिर से स्टीम करें।
22 क्रीम चीज़ आमलेट 12-15 मिनट अंडे 2, दूध, चीज़, टमाटर, तुलसी, हर्ब्स अंडे फेंटकर प्लेट में स्टीम करें। बीच में चीज़-टमाटर भरकर मोड़ें और परोसें।
Back to top